गाजियाबाद: घर से निकला 27 वर्षीय युवक रहस्यमयी ढंग से लापता, परिजनों ने पुलिस पर धीमी जांच का लगाया आरोप

Date: 2026-06-26
news-banner

गाजियाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला इलाके से 27 वर्षीय युवक के रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस की जांच अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ रही है, जिससे परिवार चिंता और सदमे में है.

जानकारी के अनुसार. अर्थला निवासी दिनेश कुमार का पुत्र अंकित 6 जून 2026 की सुबह करीब 10 बजे यह कहकर घर से निकला था कि वह थोड़ी देर में वापस लौट आएगा। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद मिला.

परिजनों ने 12 जून को साहिबाबाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पिता दिनेश कुमार का कहना है कि उन्होंने पुलिस से अंकित के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाने और उसकी लोकेशन का पता लगाने की मांग भी की थी. उनका आरोप है कि अब तक मामले में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है.

6a3e18848e9461782454404.jpeg

पीड़ित परिवार ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से अपील की है कि युवक की तलाश तेज की जाए और सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जाए.  ताकि अंकित को जल्द से जल्द सुरक्षित खोजा जा सके.

लापता युवक का हुलिया

  • नाम: अंकित
  • उम्र: लगभग 27 वर्ष
  • रंग: गोरा
  • कद: 5 फुट 6 इंच
  • चेहरा: गोल
  • पहनावा: नीली जींस, सफेद शर्ट और ब्राउन रंग के जूते

पुलिस का पक्ष:
परिजनों के अनुसार गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है.मामले की जांच जारी है. पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

Leave Your Comments