गाजियाबाद: मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों से स्नैचिंग करने वाले 3 बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी फायरिंग में 2 के पैर में लगी गोली

Date: 2026-06-04
news-banner

गाजियाबाद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लोहियानगर स्थित हमदर्द ग्राउंड के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों से स्नैचिंग करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया.

1780551258_Screenshot_2026-06-03_222811.png

सूचना के आधार पर स्वाट टीम नगर जोन और सिहानीगेट पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई.

1780551267_Screenshot_2026-06-03_222839.png

घायल बदमाशों को मौके पर ही काबू में लेकर अस्पताल भेजा गया, जबकि तीसरे आरोपी को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार यह गैंग सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों को निशाना बनाकर स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देता था.

1780551275_Screenshot_2026-06-03_222910.png

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है और इनके अन्य साथियों की भी तलाश जारी है. इलाके में इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है.

1780551287_Screenshot_2026-06-03_222947.png

Leave Your Comments