गाजियाबाद MMG अस्पताल में युवती का हाई-वोल्टेज ड्रामा, हाथ में चाकू लेकर डॉक्टर की कुर्सी पर बैठी

Date: 2026-06-11
news-banner

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित MMG (मुरारीलाल मेमोरियल) सरकारी जिला अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब BP चेक कराने आई एक युवती ने कथित तौर पर हाथ में चाकू लेकर हंगामा शुरू कर दिया.

6a2a5a850dc991781160581.png

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती अचानक डॉक्टर के कक्ष में पहुंची और डॉक्टर की कुर्सी पर बैठ गई। इस दौरान उसने टेबल पर रखे कागजात और अन्य सामान को इधर-उधर फेंक दिया. जिससे अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाने-बुझाने के बाद युवती को शांत कराया। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में युवती की मानसिक स्थिति और घटना के पीछे के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है.

6a2a5a8e68b8e1781160590.png

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अस्पताल प्रशासन से भी घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के बीच इसकी चर्चा तेज हो गई है.

Leave Your Comments