गाजियाबाद जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार और मारपीट की शिकायत सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि युवती के साथ बदसलूकी की गई. जिसके बाद मामले में पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई गई है.
सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर कई लोगों ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है और उत्तर प्रदेश पुलिस तथा गाजियाबाद पुलिस से आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है.मामले को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने भी चिंता व्यक्त की है.
हालांकि. समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था.पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है.
पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्हें न्याय मिलना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं लोगों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की है.