गाजियाबाद: कमिश्नरेट गाजियाबाद की इंदिरापुरम थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद स्नैचिंग की घटनाओं में कथित रूप से शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.पुलिस के अनुसार.दोनों आरोपी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हुए हैं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया.

पुलिस के मुताबिक.1 जुलाई 2026 को कनावनी पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सेक्टर-5/6 की ओर से बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए. पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया.लेकिन आरोप है कि दोनों ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी.
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की. जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी. इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरव यादव उर्फ गोली और अमन यादव के रूप में हुई है.पूछताछ में दोनों ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वे गाजियाबाद, नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में लूट. स्नैचिंग और चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे (.315 बोर).चार खोखा कारतूस. दो जिंदा कारतूस. बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल तथा पीली धातु का एक टुकड़ा बरामद किया है.
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार.सौरव यादव पर लूट.स्नैचिंग.आर्म्स एक्ट.चोरी और गैंगस्टर एक्ट सहित तीन दर्जन से अधिक मुकदमे.जबकि अमन यादव पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं.
फिलहाल पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है तथा आरोपियों के अन्य आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है.