गाजियाबाद: गाजियाबाद के पुलिस उपायुक्त ग्रामीण (DCP Rural) सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने अपने कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचे नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की शिकायतों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
डीसीपी ग्रामीण ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं प्रभावी तरीके से निस्तारण किया जाना चाहिए.उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और तय समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.
जन सुनवाई के दौरान विभिन्न प्रकार की शिकायतें सामने आईं.जिनमें स्थानीय विवाद, भूमि संबंधी शिकायतें और अन्य जन समस्याएं शामिल रहीं। डीसीपी ने संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक मामले की प्रगति रिपोर्ट लेने और आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई करने को कहा.
पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस प्रकार की जन सुनवाई से आम लोगों और पुलिस के बीच संवाद मजबूत होता है तथा लोगों का भरोसा बढ़ता है.