गाजियाबाद: डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

Date: 2026-07-07
news-banner

गाजियाबाद: पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने अपने कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान शिकायत लेकर पहुंचे नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई का उद्देश्य आम जनता की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा.

इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आए फरियादियों ने कानून-व्यवस्था.भूमि विवाद.आपसी विवाद तथा अन्य मामलों से संबंधित शिकायतें पुलिस के समक्ष प्रस्तुत कीं। डीसीपी ग्रामीण ने प्रत्येक शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण.निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए.

6a4cb3984c21d1783411608.jpeg

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पारदर्शिता के साथ किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की प्रगति से भी अवगत कराया जाए.साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि किसी भी मामले में अनावश्यक देरी न हो और सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए.

गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि नियमित जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों और पुलिस के बीच संवाद को मजबूत बनाने तथा लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है.

Leave Your Comments