गाजियाबाद: डीसीपी नगर/ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने जनसुनवाई में सुनीं लोगों की शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

Date: 2026-07-07
news-banner

गाजियाबाद: पुलिस उपायुक्त (नगर/ट्रांस हिंडन) धवल जायसवाल ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान शिकायत लेकर पहुंचे नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना.

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने कानून-व्यवस्था.स्थानीय विवाद और अन्य समस्याओं से संबंधित शिकायतें पुलिस के समक्ष रखीं। डीसीपी ने प्रत्येक प्रकरण की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को मामलों का गुणवत्तापूर्ण. निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए.

गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाना है.अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखी जाए.

Leave Your Comments