अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी ने सुनीं जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

Date: 2026-07-13
news-banner

गाजियाबाद। आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) श्री केशव कुमार चौधरी ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें उनके समक्ष रखीं.

जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने प्रत्येक शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही स्पष्ट किया कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

6a54afb08797c1783934896.png

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और पारदर्शिता बनाए रखें तथा प्रत्येक मामले में नियमानुसार कार्रवाई करें। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य आम जनता का विश्वास मजबूत करना और उन्हें शीघ्र न्याय दिलाना है।

जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में नागरिक अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने भी शिकायतों का रिकॉर्ड तैयार कर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि सभी मामलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी ने सुनीं जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

Leave Your Comments