गाजियाबाद: अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी ने जनसुनवाई में सुनीं शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

Date: 2026-07-07
news-banner

गाजियाबाद: अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) केशव कुमार चौधरी ने अपने कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान शिकायत लेकर पहुंचे नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना. इस दौरान उन्होंने प्रत्येक शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए.

जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने कानून-व्यवस्था. आपराधिक मामलों.भूमि विवाद.पारिवारिक विवाद तथा अन्य शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण. निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

6a4cb54b0033e1783412043.jpeg

उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा प्रत्येक मामले में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखी जाए. साथ ही शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की प्रगति से समय-समय पर अवगत कराने के भी निर्देश दिए गए.

गाजियाबाद पुलिस द्वारा नियमित रूप से आयोजित की जा रही जनसुनवाई का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच विश्वास मजबूत करना तथा लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है.

Leave Your Comments