गाजियाबाद: ACP कार्यालय के पास जलभराव में युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Date: 2026-07-10
news-banner

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लगातार हो रही बारिश के कारण हुए जलभराव के बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शहर में ACP कार्यालय के पास सड़क पर भरे पानी में एक युवक का शव तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है.

स्थानीय लोगों के बीच विभिन्न तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का अनुमान है कि युवक संभवतः बारिश के दौरान किसी नाले या जलभराव वाले हिस्से में गिर गया होगा और तेज पानी के बहाव के साथ उसका शव सड़क तक पहुंच गया.  हालांकि. इस संभावना की अभी तक पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

6a50abe22f00f1783671778.png

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट.फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर लगाया जाएगा। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके.

बारिश के मौसम में जलभराव और खुले नालों को लेकर एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और नगर निकायों की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचें और सावधानी बरतें.

Leave Your Comments