गाजियाबाद: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रताप विहार में 477 EWS फ्लैटों की लॉटरी संपन्न, चयनित लाभार्थियों में खुशी की लहर

Date: 2026-07-02
news-banner

गाजियाबाद: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के पात्र परिवारों को अपना घर उपलब्ध कराने की दिशा में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मंगलवार को हिंदी भवन. लोहिया नगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रताप विहार योजना संख्या 923-41 डी के अंतर्गत 477 ईडब्ल्यूएस आवासों के आवंटन के लिए पारदर्शी लॉटरी ड्रॉ सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इसके साथ ही 47 वेटिंग लिस्ट आवासों के लिए भी लॉटरी निकाली गई.

6a46209d50b3e1782980765.png

लॉटरी प्रक्रिया अपर जिलाधिकारी (नगर). अपर सचिव GDA.वित्त नियंत्रक. विशेष कार्याधिकारी तथा परियोजना अधिकारी (डूडा) की मौजूदगी में बड़ी संख्या में आए आवेदकों के समक्ष निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई.

कार्यक्रम के दौरान जैसे-जैसे चयनित लाभार्थियों के नाम घोषित होते गए, सभागार में खुशी का माहौल बन गया। कई लाभार्थियों ने इसे अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और यादगार दिन बताया.उनका कहना था कि वर्षों से अपने घर का सपना अब प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से साकार होने जा रहा है.

चयनित लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना की सराहना करते हुए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस योजना ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है.

6a4620ab7a2101782980779.png

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने कहा कि भविष्य में भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों को गुणवत्तापूर्ण.सुरक्षित और किफायती आवास उपलब्ध कराने का कार्य पूरी पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से जारी रहेगा.

Leave Your Comments