भूडगढ़ी-डासना में 12 हजार वर्ग मीटर में बस रही अवैध कॉलोनी पर चला GDA का बुलडोजर

Date: 2026-03-09
news-banner

गाजियाबाद। अवैध निर्माण और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए डासना क्षेत्र के भूडगढ़ी रोड पर विकसित की जा रही लगभग 12,000 वर्ग मीटर में फैली अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया।

1773059710_WhatsApp_Image_2026-03-09_at_5.59.13_PM.jpeg

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्रभारी प्रवर्तन जोन-5 के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार वाद संख्या GDA/अ.नि./2025/0004504 में श्री किशन त्यागी, नौशाद अली व महराज आदि द्वारा खसरा संख्या 2575 व 2657 ग्राम भूडगढ़ी रोड डासना में करीब 6000 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। वहीं वाद संख्या GDA/अ.नि./2025/0004645 में श्री हाजी यूसुफ इमरान, श्री फैजल आदि द्वारा गंगा पेपर मिल के पीछे लगभग 6000 वर्ग मीटर क्षेत्र में कच्ची सड़कों का निर्माण कर प्लॉट काटे जा रहे थे

1773059755_WhatsApp_Image_2026-03-09_at_5.59.13_PMsss.jpeg

ध्वस्तीकरण आदेश के अनुपालन में प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कॉलोनी में बनाई गई कच्ची सड़कें, बाउंड्रीवाल, साइट ऑफिस सहित अन्य निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कॉलोनाइजरों द्वारा विरोध भी किया गया, लेकिन पुलिस बल और प्रवर्तन दस्ते की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी कराई गई। मौके पर सहायक अभियंता, अवर अभियंता, प्रवर्तन जोन-5 का स्टाफ और प्राधिकरण पुलिस बल मौजूद रहा
इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभा रहा है।

1773059838_WhatsApp_Image_2026-03-09_at_5.59.12_PM.jpeg

हालांकि सामाजिक संस्था हेल्प एशियन फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप शर्मा ने सवाल उठाते हुए कहा कि कई बार देखा जाता है कि जैसे ही प्राधिकरण की टीम लौटती है, बिल्डर दोबारा ट्रैक्टर और जेसीबी लगाकर सड़क और निर्माण कार्य शुरू कर देते हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसे मामलों में दोबारा सख्त कार्रवाई की जाए ताकि अवैध कॉलोनाइजरों में इतना डर बने कि वे दोबारा अवैध प्लॉटिंग और निर्माण करने की हिम्मत न कर

Leave Your Comments