मेरठ/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के महत्वाकांक्षी गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पहली ही बारिश के बाद एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है.इसके अलावा कई अंडरपास और सर्विस रोड पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिल रही है.

बताया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे से निकलने वाले पानी की निकासी नालियों के माध्यम से नीचे हो रही है, लेकिन सर्विस रोड पर पर्याप्त जल निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी जमा हो गया. इससे कई स्थानों पर सड़क टूटने और अंडरपास के जलमग्न होने की स्थिति पैदा हो गई.
वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर निर्माण गुणवत्ता और ड्रेनेज सिस्टम को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
हालांकि.वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित विभाग या परियोजना से जुड़े अधिकारियों की ओर से इस संबंध में आधिकारिक बयान का इंतजार है.यदि सड़क क्षतिग्रस्त हुई है, तो उसकी तकनीकी जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे.
विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में प्रभावी जल निकासी व्यवस्था (Drainage System) सड़क की मजबूती और सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है.यदि कहीं जलभराव की समस्या है.तो उसका शीघ्र समाधान आवश्यक है ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं की आशंका कम की जा सके.