फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक ट्रेन के कोच में अचानक आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते एक पूरा डिब्बा उसकी चपेट में आ गया और पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन. आरपीएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं।.सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जले हुए कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया. ताकि आग अन्य डिब्बों तक न फैल सके.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद यात्रियों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
रेलवे अधिकारियों ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

घटना के बाद रेल यातायात पर भी असर पड़ने की संभावना है। रेलवे प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है. विस्तृत जानकारी और आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है.