फ़तेहपुर: नेशनल हाईवे किनारे बोरे में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

Date: 2026-06-13
news-banner

उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब नेशनल हाईवे किनारे एक बोरे में महिला का शव बरामद हुआ। घटना खागा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. राहगीरों द्वारा बोरे में शव होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

6a2ceeeb70cd11781329643.png

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और करने के बाद शव को बोरे में भरकर नेशनल हाईवे किनारे फेंका गया है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।.पुलिस आसपास के जिलों के गुमशुदगी रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि महिला की शिनाख्त हो सके। इसके साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, जिससे शव को वहां लाने वाले लोगों और वाहन की पहचान की जा सके.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों का गठन किया गया है.फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह हाईवे किनारे पड़े संदिग्ध बोरे को देखकर पुलिस को सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बोरा खोलने पर उसमें महिला का शव मिला.

फिलहाल पुलिस हत्या, पहचान और शव को घटनास्थल तक पहुंचाने वाले लोगों की तलाश में जुटी हुई .जल्द ही मामले के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है.

Leave Your Comments