फतेहपुर में पति पर जानलेवा हमला: पत्नी पर चारपाई से बांधकर डंडों से पीटने और करंट लगाने का आरोप

Date: 2026-07-07
news-banner

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक हलवाई संजीव तिवारी पर उनकी पत्नी रन्नो देवी ने घर लौटने के बाद कथित तौर पर जानलेवा हमला किया.

परिजनों के अनुसार. संजीव तिवारी काम से घर पहुंचे थे, तभी उनकी पत्नी ने कथित रूप से डंडे से हमला कर दिया. आरोप है कि इसके बाद उन्हें चारपाई से बांध दिया गया और उनके सिर पर कई बार डंडे से वार किए गए. इतना ही नहीं. उनके शरीर पर बिजली का तार लपेटकर करंट लगाने का भी आरोप लगाया गया है.

6a4cad2436ca71783409956.png

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने संजीव को चारपाई से बंधी हालत में देखा और तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कानपुर के उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि पीड़ित और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

Leave Your Comments