शिवसेना स्थापना दिवस पर एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर हमला, बोले- ‘कुत्ते भौंकते हैं, टाइगर शिकार करता है’

Date: 2026-06-20
news-banner

शिवसेना के स्थापना दिवस कार्यक्रम में महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर गरमा गई, जब उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने संबोधन के दौरान उद्धव ठाकरे और उनके गुट पर तीखा हमला बोला। कार्यक्रम में शिंदे ने कहा कि महायुति गठबंधन पूरी तरह मजबूत है और सरकार स्थिरता के साथ काम कर रही है.

अपने भाषण के दौरान एकनाथ शिंदे ने एक बयान देते हुए कहा, "कुत्ते भौंकते हैं, टाइगर शिकार करता है. उनके इस बयान को राजनीतिक हलकों में बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है। शिंदे के समर्थकों का कहना है कि यह बयान उनके आत्मविश्वास और राजनीतिक मजबूती को दर्शाता है.जबकि विपक्ष इसे राजनीतिक बयानबाजी करार दे रहा है.

महाराष्ट्र में शिवसेना के विभाजन के बाद से ही शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट के बीच लगातार राजनीतिक टकराव देखने को मिला है। दोनों पक्ष समय-समय पर एक-दूसरे पर निशाना साधते रहे हैं। ऐसे में स्थापना दिवस के मंच से दिया गया यह बयान आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महाराष्ट्र में आने वाले चुनावों और गठबंधन की राजनीति को देखते हुए इस प्रकार के बयान राजनीतिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संदेश देने का माध्यम बनते हैं। हालांकि विपक्षी दलों ने नेताओं से संयमित भाषा के प्रयोग की भी मांग की है.

अब यह बयान सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। समर्थक और विरोधी दोनों ही अपने-अपने तरीके से इसकी व्याख्या कर रहे हैं.

Leave Your Comments