गाजियाबाद: कल्लूगढ़ी मोड़ स्थित कार्यालय में आयोजित एक विशेष आम पार्टी सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश देने का माध्यम बनी। कार्यक्रम के मेजबान डॉ. अरशद यासीन खान ने अपने गुलावठी स्थित बागों के ताज़े और स्वादिष्ट आमों से मेहमानों का स्वागत किया.
कार्यक्रम के दौरान सबसे अधिक चर्चा उस समय हुई. जब डॉ. अरशद यासीन खान ने अहमसत्ता समाचार पत्र के संपादक चौधरी अफसर को प्रेम.सम्मान और आत्मीयता के प्रतीक के रूप में जुड़वा दिल के आकार वाला विशेष आम भेंट किया. इस अनोखे आम ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और चर्चा का विषय बन गया.
आम पार्टी में समाज के अनेक गणमान्य नागरिक. मित्रगण और शुभचिंतक शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान आत्मीयता. स्नेह और मित्रता का वातावरण देखने को मिला। मेहमानों ने गुलावठी के बागों से आए आमों के स्वाद का आनंद लिया और आयोजन की सराहना की.
डॉ. अरशद यासीन खान अपनी मिलनसार और सामाजिक छवि के लिए जाने जाते हैं.वे प्रत्येक वर्ष अपने मित्रों, सहयोगियों और समाज के लोगों के साथ आम पार्टी का आयोजन कर आपसी प्रेम.भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देते हैं.
उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी संवाद. रिश्तों की मजबूती और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं. कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ.