जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटा: थात्री का मुख्य बाजार और जामिया मस्जिद प्रभावित, कई वाहन व मकान क्षतिग्रस्त

Date: 2026-07-07
news-banner

डोडा (जम्मू-कश्मीर): जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के थात्री इलाके में बादल फटने की घटना के बाद इलाके में भारी तबाही देखने को मिली। तेज बहाव के कारण मुख्य बाजार और जामिया मस्जिद प्रभावित हुए. जबकि कई मकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है.

6a4cb0402bb2a1783410752.png

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बादल फटने के बाद अचानक आए पानी और मलबे ने बाजार क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। इससे सड़कों पर भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. कुछ मकानों को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है.

6a4cb045bb8e01783410757.png

राहत की बात यह है कि अब तक इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. हालांकि.सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण यातायात बाधित हो गया है और लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं.सड़क से मलबा हटाने और यातायात बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है.

6a4cb0558e6bb1783410773.png

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने तथा केवल आधिकारिक मौसम संबंधी सलाह का पालन करने की अपील की है.

Leave Your Comments