दिल्ली मेट्रो सुरंग में 45 मिनट तक रुकी! यात्रियों का आरोप- AC बंद होने से बढ़ी परेशानी, किराया बढ़ोतरी पर उठे सवाल

Date: 2026-07-07
news-banner

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो की सेवाओं को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि दिल्ली मेट्रो की एक ट्रेन करीब 45 मिनट तक सुरंग (Tunnel) के अंदर रुकी रही. इस दौरान यात्रियों ने आरोप लगाया कि ट्रेन का एयर कंडीशनर (AC) भी बंद हो गया.जिससे कोच के अंदर गर्मी और घुटन जैसी स्थिति पैदा हो गई.

6a4ca149be8cf1783406921.png

वीडियो में कुछ यात्री अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहते दिखाई दे रहे हैं कि लगातार किराया बढ़ाए जाने के बावजूद यात्रियों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल रही हैं. उनका आरोप है कि लंबे समय तक ट्रेन रुकी रहने के दौरान उन्हें स्पष्ट जानकारी भी नहीं दी गई.

6a4ca15aab9101783406938.png

हालांकि. इस घटना को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की ओर से खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसलिए वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। कई यूजर्स मेट्रो सेवाओं और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं. जबकि कुछ लोग इस मामले में DMRC से स्पष्टीकरण की मांग कर रहे हैं.

6a4ca167beb5c1783406951.png

यदि DMRC की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी किया जाता है, तो खबर को अपडेट किया जाएगा.

Leave Your Comments