दिल्ली मेट्रो ब्लू लाइन की सेवाएं 30 मिनट से बाधित, यमुना बैंक स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़

Date: 2026-07-02
news-banner

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सेवाएं करीब 30 मिनट तक बाधित रहने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इस दौरान यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन सहित कई स्टेशनों पर यात्रियों की लंबी कतारें और भारी भीड़ देखने को मिली.

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में यमुना बैंक स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्री प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं. अचानक सेवा प्रभावित होने से कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों. छात्रों और अन्य यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई.

6a460a554155c1782975061.png

फिलहाल सेवा बाधित होने के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है. मेट्रो संचालन से जुड़े अधिकारी स्थिति को सामान्य करने के प्रयास में जुटे हैं ताकि जल्द से जल्द ट्रेनों का परिचालन सामान्य किया जा सके.

यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले मेट्रो की ताज़ा सेवा स्थिति की जानकारी प्राप्त करें और आवश्यकता होने पर वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें.

Leave Your Comments