बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के दोघट क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे के किनारे मिट्टी कटने और बड़े गड्ढे बनने का दावा किया गया है. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.जिसमें हाईवे के किनारे कटाव दिखाई देने का दावा किया जा रहा है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहली ही बारिश के बाद हाईवे के किनारे मिट्टी बह गई. जिससे सड़क के किनारे बड़े-बड़े गड्ढे बन गए। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं.
कुछ स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि इससे पहले सहारनपुर और शामली क्षेत्र में भी इसी हाईवे पर गड्ढों और सड़क की स्थिति को लेकर शिकायतें सामने आई थीं. हालांकि.इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.

फिलहाल. संबंधित निर्माण एजेंसी या राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से इस वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यदि संबंधित एजेंसी की प्रतिक्रिया आती है. तो खबर को उसी के अनुसार अपडेट किया जाएगा.

विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून के दौरान सड़क किनारों पर कटाव रोकने के लिए प्रभावी ड्रेनेज सिस्टम और समय-समय पर निरीक्षण आवश्यक होता है. यदि कहीं कटाव होता है तो उसकी तत्काल मरम्मत से बड़े नुकसान की संभावना को कम किया जा सकता है.