दिल्ली: CP के मुफ़्ती शोरूम में AC में लगी आग, युवक की बहादुरी से टला बड़ा हादसा

Date: 2026-06-13
news-banner

देश की राजधानी दिल्ली के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों में से एक कनॉट प्लेस (CP) में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक प्रसिद्ध कपड़ा शोरूम के एयर कंडीशनर (AC) में अचानक आग लग गई। घटना CP स्थित मुफ़्ती शोरूम की बताई जा रही है.

6a2cf168716b51781330280.png

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, AC से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। आग लगते ही शोरूम और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि स्थिति गंभीर होने से पहले ही एक जागरूक युवक ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए फायर एक्सटिंग्विशर उठाया और आग पर काबू पा लिया.

6a2cf176103f61781330294.png

घटना के दौरान कुछ लोग आग बुझाने के बजाय अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाते नजर आए। वहीं युवक ने बिना समय गंवाए फायर सेफ्टी उपकरण का इस्तेमाल कर आग को फैलने से रोक दिया। उसकी तत्परता के चलते शोरूम. ग्राहकों और आसपास की दुकानों को किसी बड़े नुकसान से बचाया जा सका.

स्थानीय लोगों ने युवक की बहादुरी और समझदारी की सराहना की। घटना ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि आपातकालीन परिस्थितियों में केवल वीडियो बनाने के बजाय जिम्मेदारी दिखाना और मदद के लिए आगे आना कितना आवश्यक है.

6a2cf198c35441781330328.png

विशेषज्ञों का मानना है कि गर्मियों के मौसम में AC और अन्य विद्युत उपकरणों की नियमित जांच और रखरखाव बेहद जरूरी है, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके.

Leave Your Comments