देहरा में प्रधान प्रत्याशी की दबंगई ! मामूली से विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, FIR

Date: 2026-03-09
news-banner

रवि कुमार (धौलाना/हापुड़)
हापुड़ जनपद के धौलाना थाना क्षेत्र के ग्राम देहरा में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि 3 मार्च 2026 की रात करीब 9 बजे जुबैर नामक युवक पढ़ाई कर घर लौट रहा था। रास्ते में परवेज पुत्र एतमाद ने उसे रोककर चप्पल चोरी का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। जुबैर किसी तरह वहां से निकलकर घर की ओर भाग गया।

शोर सुनकर उसके पिता जुल्फेकार और भाई नौशाद बाहर आए तो आरोप है कि परवेज और अनस ने उनसे भी अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर परवेज, अनस के साथ आकिल (प्रधान प्रत्याशी ग्राम देहरा) और कामिल ने मिलकर नौशाद पर लाठी-डंडों और भारी वस्तु से हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह जमीन पर गिर पड़ा।

घटना के बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल नौशाद का पहले धौलाना में इलाज कराया गया, जहां से उसे हापुड़ रेफर किया गया। बाद में परिजन उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave Your Comments