गाजियाबाद पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर लगातार जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन/मुख्यालय श्री धवल जायसवाल ने अपने कार्यालय पर शिकायत लेकर पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना.
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतें और समस्याएँ पुलिस अधिकारियों के सामने रखीं। डीसीपी धवल जायसवाल ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामलों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े.
उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बनाए रखी जाए तथा पीड़ितों को प्राथमिकता के आधार पर राहत प्रदान की जाए। जनसुनवाई के दौरान पुलिस प्रशासन की सक्रियता और तत्परता देखने को मिली.
गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से नियमित रूप से जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे लोगों को सीधे अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाने का अवसर मिल सके.