गाजियाबाद: डीसीपी धवल जायसवाल ने सुनीं जन शिकायतें, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

Date: 2026-07-06
news-banner

गाजियाबाद: नागरिकों की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त (नगर/ट्रांस हिंडन) धवल जायसवाल ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखीं.

डीसीपी धवल जायसवाल ने प्रत्येक शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण.निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए. ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े.

जनसुनवाई के दौरान कानून-व्यवस्था. भूमि विवाद.पारिवारिक विवाद. धोखाधड़ी और अन्य पुलिस संबंधी मामलों से जुड़ी शिकायतों पर भी चर्चा की गई.अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए.

गाजियाबाद पुलिस लगातार जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने और पुलिस व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने का प्रयास कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जनता की शिकायतों का समय पर समाधान पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है.

Leave Your Comments