डासना में प्लास्टिक पर सख्ती, नगर पंचायत ने चलाया विशेष अभियान

Date: 2025-06-21
news-banner
गाजियाबाद।
नगर पंचायत डासना द्वारा "आरंभ 6.0 प्लास्टिक प्रतिबंध अभियान" के तहत शनिवार को क्षेत्र में विशेष जागरूकता व प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकना और नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

अभियान के दौरान नगर पंचायत की टीम ने डासना के विभिन्न वार्डों में भ्रमण कर दुकानदारों, व्यवसायियों और स्थानीय निवासियों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। प्लास्टिक का उपयोग करते पाए गए व्यक्तियों और दुकानों पर जुर्माना भी लगाया गया।

नगर पंचायत अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान केवल दंडात्मक नहीं बल्कि जागरूकता आधारित पहल है, ताकि नागरिक स्वेच्छा से प्लास्टिक के उपयोग को त्यागें और वैकल्पिक उपाय अपनाएं। अभियान के दौरान कपड़े और जूट के थैले वितरित कर प्लास्टिक के विकल्पों को अपनाने का संदेश दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि "आरंभ 6.0 अभियान" आगे भी जारी रहेगा और नियमित रूप से निरीक्षण व जुर्माना की कार्यवाही की जाएगी। नागरिकों से अपील की गई कि वे प्लास्टिक के बजाय पुन: उपयोगी और जैविक विकल्प अपनाएं तथा पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग करें।

Leave Your Comments