डासना नगर पंचायत कार्यालय में हंगामे का आरोप, सफाई कर्मचारी ने सभासद पति पर मारपीट व जातिसूचक टिप्पणी के लगाए गंभीर आरोप

Date: 2026-06-26
news-banner

डासना (गाजियाबाद)। नगर पंचायत डासना कार्यालय में कथित अभद्रता. मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। सफाई कर्मचारी रोकी पुत्र बिजेंद्र ने थाना मसूरी में तहरीर देकर वार्ड-11 के सभासद पति नौशाद तेली पर मारपीट. गाली-गलौज. जातिसूचक शब्दों का प्रयोग.अश्लील हरकतें और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं. शिकायत में मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है.

6a3e16a8684f41782453928.jpeg

तहरीर के अनुसार.23 जून की शाम नगर पंचायत कार्यालय में हुए विवाद के दौरान आरोपी ने कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया.शिकायत में आरोप है कि बाल्मीकि समाज के प्रति अपमानजनक टिप्पणियां की गईं तथा विरोध करने पर धमकियां दी गईं। शिकायतकर्ता का यह भी दावा है कि घटना के दौरान मौजूद लोगों ने वीडियो बनाया. जो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

6a3e16b4d52ea1782453940.jpeg

शिकायत में वार्ड-12 के सभासद एवं पत्रकार हाफिज सईदुद्दीन तथा नगर पंचायत कर्मचारी रजा के साथ भी अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया गया है. घटना के बाद बाल्मीकि समाज और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है तथा निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है.

6a3e16bc3213d1782453948.jpeg

इस घटना ने नगर पंचायत प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सार्वजनिक कार्यालय में कर्मचारियों के साथ इस प्रकार की घटनाएं होती हैं. तो उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा विभागीय जांच कराने की आवश्यकता है। कर्मचारियों से जुड़े ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं.

6a3e16cd7d3031782453965.jpeg

पुलिस का पक्ष:
मसूरी पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी.

6a3e16edc5b621782453997.jpeg

Leave Your Comments