गाजियाबाद: गाजियाबाद के डासना क्षेत्र में प्रस्तावित मेले को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। मेले के आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन के समक्ष आपत्ति दर्ज कराते हुए सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है.
क्षेत्रवासियों का कहना है कि करीब 10 से 15 वर्ष पहले आयोजित मेले के दौरान हत्या.लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं के आरोप सामने आए थे. जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हुआ था। उनका दावा है कि उस समय स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद मेले के आयोजन पर रोक लगाई गई थी। अब दोबारा अनुमति मिलने के बाद लोगों ने प्रशासन को शिकायती पत्र सौंपकर पुराने घटनाक्रम का हवाला देते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

पूर्व विधायक असलम चौधरी ने भी प्रशासन से अपील की है कि मेले के दौरान कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उनका कहना है कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सख्ती से निगरानी रखी जानी चाहिए.कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती. सीसीटीवी निगरानी. यातायात व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे। साथ ही स्थानीय लोगों द्वारा दिए गए शिकायती पत्रों की भी जांच की जा रही है.
स्थानीय नागरिकों का यह भी कहना है कि यदि मेला आयोजित किया जाता है, तो आयोजकों को प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सभी सुरक्षा मानकों. शासन की गाइडलाइन और अनुमति की शर्तों का पूर्ण पालन करना चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके.
फिलहाल प्रशासन सभी पक्षों की राय और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई पर विचार कर रहा है.