डासना दंगल 2026 का भव्य आयोजन संपन्न, विजेता पहलवानों का हुआ सम्मान, खेल भावना और भाईचारे का दिखा उत्साह

Date: 2026-07-06
news-banner

गाजियाबाद: गाजियाबाद के डासना में आयोजित डासना दंगल 2026 का भव्य आयोजन उत्साह और खेल भावना के बीच संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन करते हुए पारंपरिक कुश्ती की शानदार मिसाल पेश की। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने दंगल का आनंद लिया.

6a4b58312f4141783322673.jpeg

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मुजाहिद (चेयरमैन.डासना).अफसर प्रधान (मसूरी).हाजी असलम. जब्बार रईस. चौधरी फजरू.सुख पहलवान. समीर. इंशाल्लाह तथा फरमान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.अतिथियों ने विजेता पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया.

6a4b583738ddc1783322679.jpeg

प्रतियोगिता में अयान पहलवान (सिकरौडा).मोहसिन पहलवान (सिकरौडा).अनस पहलवान (लोनी).लविश गुज्जर.फैसल पहलवान और कृष पहलवान ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं.

6a4b583d5a58e1783322685.jpeg

आयोजकों ने कहा कि दंगल केवल एक खेल नहीं बल्कि भारतीय परंपरा.अनुशासन. साहस और भाईचारे का प्रतीक है. इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करते हैं.

6a4b5845094d91783322693.jpeg

कार्यक्रम के अंत में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी.गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष अफसर अली ने सभी पहलवानों.आयोजकों. अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की बात कही.

Leave Your Comments