छत्तीसगढ़ में नया ओवरब्रिज बनने के कुछ ही समय बाद आई दरारें, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

Date: 2026-07-07
news-banner

रायपुर/छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में हाल ही में निर्मित एक ओवरब्रिज में दरारें आने की खबर सामने आने के बाद निर्माण गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं.सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में दावा किया जा रहा है कि लगभग 22 करोड़ रुपये की लागत से बने इस ओवरब्रिज में निर्माण के कुछ ही समय बाद लंबी दरारें दिखाई दी हैं.

घटना के बाद सोशल मीडिया पर विभिन्न राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं.विपक्ष ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सरकारी निगरानी पर सवाल उठाए हैं.जबकि सत्तापक्ष की ओर से मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की बात कही जा रही है.

फिलहाल.संबंधित विभाग द्वारा ओवरब्रिज का तकनीकी निरीक्षण किए जाने की जानकारी सामने आई है.जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि दरारें किस कारण से आईं और निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं.

स्थानीय लोगों ने भी पुल की गुणवत्ता को लेकर चिंता जताई है और सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है. यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.

मामले में प्रशासन की विस्तृत रिपोर्ट और आधिकारिक जांच का इंतजार किया जा रहा है.

Leave Your Comments