बुलंदशहर में सिलेंडर में लगी भीषण आग, बच्चों को लेकर घर से भागी मां; सड़क पर बेबसी देख भावुक हुए लोग

Date: 2026-06-11
news-banner

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर के दरवाजों, खिड़कियों तथा अन्य हिस्सों तक फैल गई.

6a2a615fe84661781162335.png

आग लगते ही घर में मौजूद महिला घबरा गई। स्थिति इतनी भयावह थी कि उसे कुछ समझ नहीं आया. लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए अपने मासूम बच्चों को साथ लिया और किसी तरह जलते हुए घर से बाहर निकलने में सफल रही। बाहर सड़क पर पहुंचने के बाद महिला की बेबसी और दर्द देखकर आसपास मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला लगातार रोती-बिलखती रही और अपने घर को आग की लपटों में घिरा देख परेशान होती रही. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

6a2a6169816851781162345.png

हालांकि समय रहते परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन आग से घर के सामान और भवन को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से गैस सिलेंडर और घरेलू उपकरणों के उपयोग में सावधानी बरतने की अपील की है.

6a2a617774eba1781162359.png6a2a618ad87e41781162378.png

यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि एक सुरक्षित घर और छत किसी भी परिवार के लिए कितनी बड़ी पूंजी होती है। कुछ ही मिनटों में लगी आग ने पूरे परिवार को दहशत और असुरक्षा के माहौल में धकेल दिया.

Leave Your Comments