बुलंदशहर: लगातार बारिश से खुर्जा सिटी में मस्जिद ढही, मलबे में दबकर 3 लोगों की मौत, 4 घायल

Date: 2026-07-10
news-banner

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा सिटी क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बारिश के कारण एक मस्जिद की इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. हादसे के समय मस्जिद के सहारे टेंट लगाकर रह रहे कई लोग वहां मौजूद थे, जो मलबे की चपेट में आ गए.

हादसे में सलीम. फूलों और आजिद की मलबे में दबने से मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। बचाव अभियान के दौरान मलबे में फंसे चार अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर हायर मेडिकल सेंटर भेजा गया. जहां उनका इलाज जारी है.

6a5099faa1ba21783667194.png

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार. क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण इमारत काफी कमजोर हो चुकी थी। अचानक पूरी संरचना ढह गई. जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में प्रशासन का सहयोग किया।

प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि बारिश के कारण हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। पूरे इलाके में सुरक्षा के मद्देनज़र जर्जर भवनों की भी जांच की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

बारिश के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जर्जर इमारतों और कमजोर संरचनाओं के आसपास रहने से बचें तथा किसी भी खतरे की स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना दें.

 

Leave Your Comments