भारतीय किसान यूनियन संगम का संगठन विस्तार, मेरठ में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

Date: 2026-06-13
news-banner

मेरठ में भारतीय किसान यूनियन संगम का संगठनात्मक विस्तार लगातार जारी है। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में कई कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं.

कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वकील सैफी ने किया। इस दौरान संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए महत्वपूर्ण पदों पर मनोनीत किया गया.

6a2d009c5471a1781334172.jpeg

नई नियुक्तियों के तहत दानिश कुरैशी को मेरठ मंडल अध्यक्ष, गुलाब कुरैशी को मेरठ मंडल सचिव तथा फिरोज कुरैशी को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता बिलाल और राष्ट्रीय उपसचिव साबिर भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.

राष्ट्रीय अध्यक्ष वकील सैफी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय किसान यूनियन संगम किसानों, मजदूरों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती और प्रतिबद्धता के साथ लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य गांव-गांव तक पहुंचकर किसानों की समस्याओं को उठाना और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना है.

उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे क्षेत्र में संगठन को और मजबूत करें तथा किसानों की आवाज को प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने का कार्य करें.

6a2d00a630c401781334182.jpeg

इस अवसर पर दानिश कुरैशी, गुलाब कुरैशी और फिरोज कुरैशी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों और किसान हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे.

कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नए पदाधिकारियों के जुड़ने से भारतीय किसान यूनियन संगम को मेरठ मंडल और जिले में नई मजबूती मिलेगी तथा संगठन किसानों के मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठा सकेगा.

Leave Your Comments