बागपत के बड़ौत में दहशत: कुख्यात बदमाश वरुण लुहारी ने व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल और बेटे विकास की गोली मारकर हत्या, एक राहगीर भी घायल

Date: 2026-06-10
news-banner

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत कस्बे में उस समय सनसनी फैल गई जब कुख्यात बदमाश वरुण लुहारी ने दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया.

6a28f9bc950171781070268.png

जानकारी के अनुसार, टेंट व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल अपने बेटे विकास के साथ किसी काम से बाहर थे.तभी पहले से घात लगाए बैठे बदमाश वरुण लुहारी ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं.

इस हमले में सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे विकास की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे.

6a28f9c7827931781070279.png

इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर रोहित को भी गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना के दौरान स्थिति तब और बिगड़ गई जब व्यापारी पक्ष की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई। इस फायरिंग में बदमाश वरुण लुहारी भी घायल हो गया.

6a28f9d35922c1781070291.png

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल ले गई और पूरे इलाके को घेर लिया.

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

इस वारदात के बाद पूरे बड़ौत कस्बे में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

Leave Your Comments