एरिज़ोना में गर्मी का कहर! पिघलने लगे प्लास्टिक और डामर, सड़कों पर दिखे चौंकाने वाले नज़ारे

Date: 2026-06-24
news-banner

अमेरिका के एरिज़ोना राज्य में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है. हालात ऐसे हो गए हैं कि कई इलाकों में अत्यधिक तापमान के कारण प्लास्टिक की वस्तुएं पिघलती हुई दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में कारों के कवर फूलते हुए, डामर नरम पड़ते हुए और कुछ स्थानों पर टायरों पर भी गर्मी का असर साफ देखा जा सकता है.

6a3b8d8ad21b91782287754.png

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, एरिज़ोना लंबे समय से अत्यधिक तापमान का सामना कर रहा है। गर्मियों के दौरान यहां तापमान कई बार 45 से 50 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाता है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित होने लगता है.

स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों को अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है.विशेष रूप से बुजुर्गों. बच्चों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। कई इलाकों में कूलिंग सेंटर भी बनाए गए हैं, जहां लोग गर्मी से राहत पा सकते हैं.

विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बढ़ता तापमान और चरम मौसम की घटनाएं जलवायु परिवर्तन के प्रभावों की ओर संकेत करती हैं.  दुनियाभर के कई क्षेत्रों में हीटवेव की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे मानव स्वास्थ्य, पर्यावरण और बुनियादी ढांचे पर गंभीर असर पड़ रहा है..

एरिज़ोना में सामने आए ये दृश्य लोगों को हैरान कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो ने एक बार फिर बढ़ती गर्मी और जलवायु परिवर्तन को लेकर वैश्विक बहस को तेज कर दिया है.

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम जताई है। ऐसे में लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचने और सुरक्षा उपायों का पालन करने की सलाह दी गई है.

Leave Your Comments