हापुड़/ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित एक भव्य औद्योगिक एवं विकास कार्यक्रम के दौरान उद्योगपति अनुज जैन को औद्योगिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. यह सम्मान प्रदेश में औद्योगिक विकास. निवेश और रोजगार सृजन के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों के अवसर पर प्रदान किया गया.
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को निवेश और उद्योग के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स.विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी.इस दौरान कई महत्वपूर्ण औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया गया.
सन पॉलीबैग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं अनुज जैन
अनुज जैन सन पॉलीबैग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक होने के साथ-साथ एमजीआर इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य भी हैं.उन्हें मिला यह सम्मान उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ क्षेत्र के औद्योगिक जगत और उद्यमियों के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है.
एमजीआर इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन ने दी बधाई
एमजीआर इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अनुज जैन को इस सम्मान के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं. एसोसिएशन ने कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के अन्य उद्योगपतियों और युवा उद्यमियों को भी नवाचार. गुणवत्ता और उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित करेगी.
एसोसिएशन ने विश्वास जताया कि अनुज जैन भविष्य में भी उद्योग.समाज और उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे तथा अपने कार्यों से क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे.