अलीगढ़ में प्रतिबंधित पशु के मांस सप्लाई मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व केंद्रीय मंत्री के भाई अनवर हुसैन गिरफ्तार

Date: 2026-06-20
news-banner

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में कथित प्रतिबंधित/संरक्षित पशु के मांस की सप्लाई से जुड़े मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अनवर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह मामला पिछले वर्ष पकड़ी गई एक संदिग्ध मांस से भरी गाड़ी से जुड़ा हुआ है.

जानकारी के मुताबिक. पिछले साल कुछ संगठनों द्वारा एक वाहन को रोका गया था.जिसमें बड़ी मात्रा में मांस होने का दावा किया गया था। इसके बाद पुलिस ने मांस के नमूने जांच के लिए फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजे थे.अब प्राप्त रिपोर्ट में कथित तौर पर प्रतिबंधित या संरक्षित श्रेणी के पशु के मांस की पुष्टि होने की बात सामने आई है.

6a363a2386b4d1781938723.png

पुलिस जांच में यह भी दावा किया गया है कि उक्त मांस की सप्लाई अनवर हुसैन से जुड़ी एक फैक्ट्री से हुई थी। इसी आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य संबंधित व्यक्तियों और दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है.

अनवर हुसैन के भाई सरवर हुसैन पूर्व में केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इस वजह से मामला राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

6a363a31ed4ee1781938737.png

हालांकि, मामले में अंतिम निर्णय न्यायिक प्रक्रिया और अदालत के आदेशों के आधार पर होगा। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच जारी है.

Leave Your Comments