बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है और रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं, जबकि बॉबी देओल एक बेहद खतरनाक और रहस्यमयी किरदार में दिखाई दे रहे हैं.
ट्रेलर में दमदार एक्शन सीक्वेंस, हाई-टेक मिशन, रोमांचक पीछा और जबरदस्त विजुअल्स देखने को मिलते हैं। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ को पहली बार इतने बड़े एक्शन अवतार में देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। दोनों अभिनेत्रियां ट्रेलर में खतरनाक मिशन को अंजाम देती हुई नजर आती हैं।
वहीं बॉबी देओल का किरदार ट्रेलर का सबसे बड़ा आकर्षण बनकर उभरा है. उनके रहस्यमयी और खतरनाक अंदाज ने कहानी में नया ट्विस्ट जोड़ दिया है.ट्रेलर में उनकी मौजूदगी ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है.
फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई फैंस इसे बॉलीवुड की सबसे बड़ी महिला-केंद्रित एक्शन फिल्मों में से एक बता रहे हैं।.ट्रेलर के एक्शन दृश्य. बैकग्राउंड म्यूजिक और सिनेमैटोग्राफी को भी काफी सराहा जा रहा है.
मनोरंजन जगत के जानकारों का मानना है कि ‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल कर सकती है। फिल्म में एक्शन, थ्रिल और सस्पेंस का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलने की उम्मीद है.
अब दर्शकों की निगाहें फिल्म की रिलीज पर टिकी हैं, क्योंकि ट्रेलर ने पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त माहौल बना दिया है.