उत्तर प्रदेश के Agra में पुलिस व्यवस्था की वास्तविक स्थिति जानने के लिए पुलिस कमिश्नर IPS Deepak Kumar ने देर रात अचानक शहर की सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था और पुलिस गश्त की स्थिति देखकर वे काफी नाराज़ हो गए.
निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने वायरलेस पर मौजूद अधिकारियों को सख्त लहजे में फटकार लगाई और पूछा कि “एसीपी सदर कहां गायब है?” साथ ही उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से कहा कि “हम यहां खड़े हैं, इतना कॉमन सेंस नहीं है.

इस अचानक निरीक्षण के चलते पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और कई अधिकारियों में अफरातफरी की स्थिति देखी गई। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर में ट्रैफिक व्यवस्था और रात्रि गश्त की वास्तविक स्थिति का आकलन करना था.
स्थानीय लोगों के अनुसार, कई इलाकों में रात के समय ट्रैफिक नियंत्रण और पुलिस पेट्रोलिंग में लापरवाही देखने को मिलती है, जिसे लेकर समय-समय पर शिकायतें भी सामने आती रहती हैं.
पुलिस कमिश्नर की इस सख्त कार्रवाई के बाद अब संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब की संभावना जताई जा रही है और विभाग में अनुशासन को लेकर कड़ा संदेश गया है.