गाजियाबाद: नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) केशव कुमार चौधरी ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई की. इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं उनके समक्ष रखीं.
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने सभी शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण. निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें.

जनसुनवाई के दौरान कानून-व्यवस्था.अपराध.भूमि विवाद. पारिवारिक विवाद.धोखाधड़ी और अन्य पुलिस संबंधी मामलों से जुड़ी शिकायतों पर भी सुनवाई की गई.अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए.
गाजियाबाद पुलिस समय-समय पर जनसुनवाई आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने का प्रयास कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि शिकायतों का समय पर निस्तारण पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है, जिससे आम जनता का विश्वास और मजबूत हो सके.