पीक ऑवर ट्रैफिक पर एडीसीपी ट्रैफिक का सख्त एक्शन, दिल्ली-नोएडा रूट का किया निरीक्षण

Date: 2026-05-21
news-banner

गाजियाबाद में शाम के समय बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। श्री वरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) द्वारा दिल्ली एवं नोएडा से गाजियाबाद की ओर आने वाले प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। पीक ऑवर के दौरान भारी वाहन दबाव और संभावित जाम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मौके पर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया.

1779341733_WhatsApp_Image_2026-05-21_at_10.58.14_AM.jpeg

निरीक्षण के दौरान एडीसीपी ट्रैफिक ने अत्यधिक वाहन आवागमन वाले क्षेत्रों में तैनात यातायात कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वाहनों की आवाजाही सुचारू बनी रहे, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। साथ ही संवेदनशील और व्यस्त चौराहों पर अतिरिक्त निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए.

1779341746_WhatsApp_Image_2026-05-21_at_10.58.13_AM.jpeg

इस दौरान निर्माण कार्य और डायवर्जन वाले स्थानों का भी निरीक्षण किया गया। संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्य के चलते यातायात प्रभावित न हो। मौके पर ट्रैफिक प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस कर्मियों को लगातार सक्रिय रहने को कहा गया.

यातायात पुलिस का उद्देश्य दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के बीच यात्रा करने वाले लोगों को राहत देना और पीक ऑवर में जाम की समस्या को कम करना है। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी और व्यवस्थाओं के जरिए ट्रैफिक को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है.

 

Leave Your Comments